ऐसी विधायकी मुझे नहीं करनी... थाने पर बैठकर बीजेपी विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को लिख दिया इस्तीफा

सागर: मध्य प्रदेश में भाजपा विधायकों की पुलिस अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी सुनवाई न करने से परेशान होकर विधायकों का गुस्सा अब फूटने लगा है। सागर के देवरी से भाजपा के कद्दावर विधायक बृजबिहारी पटेरिया गुरुवार शाम को

4 1 3
Read Time5 Minute, 17 Second

सागर: मध्य प्रदेश में भाजपा विधायकों की पुलिस अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी सुनवाई न करने से परेशान होकर विधायकों का गुस्सा अब फूटने लगा है। सागर के देवरी से भाजपा के कद्दावर विधायक बृजबिहारी पटेरिया गुरुवार शाम को किसी पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए थाने में धरने पर बैठ गए थे। जब पुलिस अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी तो तैश में आकर उन्होंने लेटर हेड मंगवाया और वहीं से अपना इस्तीफा लिखकर विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया।

भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया के विधानसभा क्षेत्र में गौरझामर व केसली थाना आता है। केसली थाना क्षेत्र में वे किसी पीड़ित की तरफ से एफआईआर कराना चाह रहे थे। सूत्र बताते हैं कि पहले उन्होंने फोन पर भी केसली थाना प्रभारी से बात की थी। बावजूद इसके जब पीड़ित की सुनवाई नहीं हुई तो वे खुद उसके साथ थाने पहुंच गए। यहां पर उनके कहने के बाद भी पुलिस अधिकारियों व अमले ने एफआईआर नहीं लिखी तो उनका पारा चढ़ गया। वे थाने से बाहर निकले और सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गए। करीब घंटे भर बाद भी जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उन्होंने गाड़ी से लेटर हैड बुलाया और पेन से उस पर इस्तीफा की इबारत लिखकर विधानसभा अध्यक्ष को भिजवा दिया। पटेरिया के नजदीकी लोगों के अनुसार उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को व्हाट्सएप पर भी यह भेजा है।


सवा चार लाइन लिखकर दे दिया इस्तीफा!

देवरी से भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने अपने लेटर हेड पर हाथ से इस्तीफा लिखा है। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि पीड़ित पक्ष के साथ केसली थाने आया था। पीड़ित पक्ष की सुनवाई नहीं हो रही है, उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है, इसलिए आहत हूं, व्यथित हूं। इसलिए विधायकी से इस्तीफा दे रहा हूं।


कांग्रेस से भाजपा में आए थे पटेरिया

बृजबिहारी पटेरिया कांग्रेस से भाजपा में आए थे। पहले वे देवरी से ही कांग्रेस के टिकट पर विधायक बन चुके थे। बीते विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मंत्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। शिवराज सिंह खेमे से उन्हें टिकट मिला था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव को शिकस्त दी थी।

मध्य प्रदेश के 11 लाख अधिकारी-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली में नहीं करना पड़ेगा वेतन का इंतजार

पहले भी भाजपा के दो विधायक दर्द बयां कर चुके

बता दें कि बृज बिहारी पटेरिया का इस्तीफा स्वीकार हो, इसको लेकर संभावना बहुत कम ही हैं। हालांकि उनके इस कदम से पुलिस पर दबाव जरूर बनेगा। इधर बीते रोज ही रीवा मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल अपनी सुनवाई न होने के कारण आईजी ऑफिस पहुंचकर दंडवत हो गए थे। इसके बाद मऊगंज एसएसपी के सामने भी वे दंडवत हो गए थे। यह मामला काफी चर्चा में छाया है। कुछ दिनों पहले सागर के नरयावली से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया अपने इलाके में अवैध शराब, जुआ-सट्टा से परेशान होकर बार-बार पुलिस को ज्ञापन देते नजर आ रहे थे। कई महीनों तक ज्ञापन देने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। अब देवरी विधायक पुलिस से आहत होकर इस्तीफा लिख रहे हैं।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Rohtas News: जरा सी खैनी के लिए खून! तू-तू मैं-मैं के बाद कर दी थी युवक की पिटाई, फिर हो गई मौत

संवाद सूत्र, रोहतास। Rohtas News: स्थानीय थाना क्षेत्र के सुंदरगंज गांव के पचबिगहवा टोला में बुधवार की देर रात एक युवक की पिटाई से मौत हो गई है। मृतक विकास कुमार 18 वर्ष विजय चौहान के पुत्र थे। घटना का कारण खैनी को लेकर उपजा विवाद बताया जाता है।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now